By: एजेंसी | Updated at : 22 Oct 2018 05:51 PM (IST)
मुंबई: अंधाधुन फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है. अब इस फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने कहा कि उन्हें ‘अंधाधुन’ की कहानी का क्लाइमेक्स साधारण रखने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने दर्शकों को कहानी अपने ही अंदाज में दिखाने का निर्णय लिया.
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में तब्बू और आयुष्मान खुराना हैं. अंधाधुन में खुराना ने एक पियानो वादक का किरदार अदा किया है, जिसकी दुनिया एक हत्या का गवाह बनने के बाद बदल जाती है.
राघवन ने इस फिल्म के क्लाईमेक्स, कलाकारों और थ्रिलर के बारे में बात की. राघवन ने कहा, “जब हम इस फिल्म को रिलीज करने को तैयार थे तो प्रोड्यूसरों की तरफ से इस फिल्म के अंतिम दृश्य को लेकर चिंता जताई जा रही थी. उनका सवाल था कि ‘ क्या फिल्म का इस तरह से अंत काम करेगा’ या हमें कुछ और करना चाहिए.'
उन्होंने कहा, “ लोगों को ऐसी चिंता सताती है कि दर्शक वर्ग की समझ फिल्म को लेकर विस्तृत नहीं हुई है और वह इस फिल्म को नहीं समझेंगे. मैं महसूस करता हूं कि यह फिल्म कुछ खास दृश्य को लेकर बनाई गई है और अगर मैं इसे बदलता तो यह कहानी साधारण होकर रह जाती.'
यह फिल्म पांच अक्टूबर को रिलीज हुई है और यह फ्रांस की एक शॉर्ट फिल्म से प्रेरित है.
Andhadhun में ब्लाइंड पियानो प्लेयर का रोल निभा रहे हैं आयुष्मान खुराना, देखिए ये खास बातचीत
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
'ज्यादातर लोग सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं', सुरेश ओबेरॉय ने बताई बीजेपी छोड़ने की वजह
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे